Raipur

CG : ऑटो और ई-रिक्शा सफर होगा ज्यादा सुरक्षित, QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी चालक और वाहन की पूरी जानकारी

रायपुर : राजधानी रायपुर में ऑटो और ई-रिक्शा से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर में अब सभी ऑटो और ई-रिक्शा पर QR कोड लगाए जाएंगे। इस नई व्यवस्था की शुरुआत शुक्रवार को यातायात कार्यालय कालीबाड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई।रायपुर के नगर निगम आयुक्त संजीव शुक्ला ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक ऑटो और ई-रिक्शा पर एक यूनिक QR कोड लगाया जाएगा। यात्री अपने मोबाइल से इस QR कोड को स्कैन कर वाहन और चालक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी तुरंत देख सकेंगे। इसमें चालक का नाम, वाहन का पंजीयन विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध रहेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति या शिकायत की दशा में वाहन और चालक की पहचान आसानी से हो सकेगी।

15 हजार से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा का हुआ पंजीयन

यातायात विभाग के अनुसार अब तक 15 हजार से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा का पंजीयन किया जा चुका है। दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद वाहन चालकों और मालिकों को पहचान पत्र (आई-कार्ड) भी जारी किए जाएंगे।

यात्रियों की सुरक्षा होगी मजबूत

अधिकारियों का कहना है कि QR कोड और आई-कार्ड व्यवस्था लागू होने के बाद फर्जी वाहन संचालन पर रोक लगेगी। साथ ही किसी विवाद, दुर्घटना या शिकायत की स्थिति में चालक और वाहन की पहचान तत्काल हो सकेगी, जिससे कार्रवाई में भी तेजी आएगी। यातायात विभाग का मानना है कि यह पहल राजधानी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

CG Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अफसरों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए हैं। 125 अधिकारियों को इधर…

1 of 143