बहरोड़ : राजस्थान के बहरोड़ इलाके से हाई-प्रोफाइल ड्रामा सामने आया है। यहाँ रोडवाल गांव के 60 वर्षीय सरपंच को एक स्थानीय होटल में 19 साल की एक युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। मामले की भनक लगते ही सरपंच की पत्नी अपने परिजनों के साथ मौके पर धमक पड़ीं। होटल के अंदर ही पत्नी युवती की जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
होटल में जमकर की पिटाई
मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच के साथ होटल में मौजूद 19 वर्षीय युवती उसी गांव के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात बताई जा रही है। दोनों के बीच लंबे समय से बने संबंध के बारे में पत्नी को भनक लग है । जैसे ही उन्हें पुख्ता जानकारी मिली कि दोनों बहरोड़ के एक होटल में हैं, वह सीधे मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद होटल के परिसर और बाहर जबरदस्त हंगामा हुआ, जहाँ सरपंचनी ने दोनों को रंगे हाथों पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी।
युवती ने भी सरपंच की पत्नी पर बोला हमला
सरपंच की पत्नी पर सरपंच के साथ पकड़ी गई युवती ने भी हमला किया। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फ़िलहाल इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के तरफ से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
https://www.instagram.com/reel/DZJ9TmzKvnZ/?igsh=dDVyYmVlcnY1dnI2























