Durg

CG – शिक्षक का फिल्मी अंदाज में अपहरण : स्कूल में घुसकर मारपीट, कार में बैठाकर अगवा, महिला अपहर्ता सहित, कुछ ही घंटों में चार गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुराने पैसे के लेनदेन विवाद के चलते एक शिक्षक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। यह घटना बोरी थाना क्षेत्र की है, जहां अपहरणकर्ताओं ने शासकीय स्कूल में घुसकर शिक्षक की पिटाई की और फिर जबरन कार में बैठाकर अगवा कर लिया।

महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही बोरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया है।

स्कूल में घुसकर की मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक से पैसों के पुराने लेनदेन को लेकर विवाद में थे। इसी विवाद के चलते उन्होंने पहले स्कूल परिसर में ही शिक्षक के साथ मारपीट की और फिर जबरदस्ती कार में बैठाकर फिल्मी अंदाज में उसका अपहरण कर लिया।

पुलिस की तेजी से खुला मामला

शिक्षक के अपहरण की खबर मिलते ही बोरी थाना पुलिस हरकत में आई और तुरंत इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। कुछ घंटों की भीतर ही अपहरणकर्ताओं को धर दबोचा गया और शिक्षक को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आगे की पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि विवाद की जड़ में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

1 of 23