राष्ट्रीय

Breaking : ईद के दिन की थी सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज …. जाने क्या कहा था आप भी देखें वायरल वीडियो

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी की शीर्ष नेता ममता बनर्जी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल कोलकाता में ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने सिलीगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।

सनातन को बताया था “गंदा धर्म”

शिकायत में कहा गया है कि ममता बनर्जी ने कथित तौर पर सनातन धर्म को “गंदा धर्म” कहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस बयान से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही यह भी कहा गया कि उनके बयान से समाज में सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है।

चुनावी बयान को लेकर भी विवाद

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने ऐसा बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर किसी समुदाय ने हिंदुओं पर हमला किया तो “उनका 12 ता बजे जाएगा।” शिकायतकर्ता के अनुसार, यह बयान डर और तनाव फैलाने वाला था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें आपराधिक धमकी, शांति भंग करने की मंशा से अपमान और अलग-अलग धार्मिक समूहों के बीच नफरत फैलाने से जुड़ी धाराएं शामिल हैं।

सुवेंदु अधिकारी ने भी साधा निशाना

इससे पहले भाजपा नेता सुवेंदु ने भी ममता बनर्जी पर हमला बोला था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पूछा था कि ममता बनर्जी किस धर्म को “गंदा धर्म” बता रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री धार्मिक कार्यक्रम में राजनीतिक बातें कर रही थीं और समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही थीं। सुवेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी धर्म और राजनीति को मिलाकर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही हैं। वहीं इस पूरे मामले को लेकर अब पश्चिम बंगाल की राजनीति और गर्म हो गई है।

What's your reaction?

Related Posts