Dhamtari

CG News : दूसरी शादी पर हुई लड़ाई तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया दुल्हा, घंटों तक चला ड्रामा, फिर पुलिस ने…

धमतरी : जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेंडरा में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक गांव के पास स्थित हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया और ऊपर से कूदने की धमकी देने लगा। करीब 50 फीट ऊंचाई पर चढ़े युवक को देखकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम भेंडरा निवासी यादराम साहू पहले से शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में वह अपनी प्रेमिका के साथ दूसरी शादी कर उसे घर ले आया था। युवक की इस हरकत से परिवार और ग्रामीण नाराज हो गए। गांव में इसे लेकर विवाद और तनाव की स्थिति बन गई।

दूसरी शादी के बाद शुरू हुआ विवाद

ग्रामीणों के अनुसार युवक जब दूसरी महिला को घर लेकर पहुंचा तो परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। गांव के कई लोगों ने भी नाराजगी जताई। इसी बात से आहत होकर युवक शनिवार सुबह गांव से गुजर रहे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। टावर के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली लाइन गुजर रही थी, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।टावर पर चढ़ने के बाद युवक नीचे खड़े लोगों को कूदने और जान देने की धमकी देने लगा। यह देख गांव में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने पर भखारा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने युवक को लगातार समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद युवक किसी तरह नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ।युवक के सुरक्षित नीचे आने के बाद गांववालों और पुलिस ने राहत की सांस ली। यदि जरा सी भी चूक होती तो युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ सकता था या ऊंचाई से गिरकर उसकी जान जा सकती थी।बताया जा रहा है कि युवक शुक्रवार को भी टावर पर चढ़ गया था। उस समय भी ग्रामीणों ने समझाकर उसे नीचे उतारा था। लगातार दो दिनों तक हुई इस घटना ने गांव में चर्चा का माहौल बना दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : शराब दुकान में ‘चाकू गैंग’ का आतंक, युवक से कैश और मोबाइल लूटा, पुलिस ने नाबालिग समेत आरोपियों को दबोचा

धमतरी : धमतरी में अपराधियों के हौसले चरम पर है, लिहाजा बैखौफ बदमाशों ने शराब…

CG Crime : गाय से ही …. आधी रात … बीच बाजार में एक हवशी गौवंश के साथ कर रहा था दरिदंगी, लोगों ने मौके पर पकड़ा …

धमतरी : जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोर्रा में मानवता को शर्मसार…

1 of 7