Balod

CG Breaking : जिले में दर्दनाक हादसा, मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत, जानिए खुदाई कैसे बनी काल ? देखे पूरा वीडियो

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, दल्लीराजहरा में बीएसपी के सिवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान मिट्टी के मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस धटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही देर रात सांसद भोजराज नाग भी जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे हुए थे। मिली जानकरी के अनुसार, बीएसपी के इस कार्य को ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है, जहां ये मजदूर ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहे थे।

नाली के अंदर मिट्टी के मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकालने की कवायद शुरू हो गई। तीन जेसीबी के माध्यम से लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में यहां लोग मौजूद रहे। आपको बता दें कि मिट्टी खिसक जाने के कारण 10 फीट गहराई में तीनों मजदूर दबे थे। मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार और एक महिला बैशाखिन दबे शामिल है। कार्य के दौरान मजदूरों के सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अब ‘संगवारी गुरुजी’ की भर्ती! जिले में सैकड़ों पदों के लिए मंगाए गए आवेदन, जानिए कब है अंतिम तिथि

बालोदः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में चिन्हांकित शासकीय…

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG Breaking : छात्रावास में बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, अधीक्षक हिरासत में, कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश

बालोद : जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों के…

1 of 7