Raipur

CG Crime : शहर के इस इलाके में बड़ी वारदात, तलवार से हमला कर ज्वेलर्स के मैनेजर से छीने इतने करोड़ रुपए के गहने, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी के खरोरा इलाके में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए हैं। ये पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की आलाधिकारी मौके पर पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विनीत सोनी नामक ज्वेलर का मैनेजर तिल्दाडीह स्थित दुकान बंद कर जेवरात लेकर दूसरी ब्रांच खरोरा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 2 से 3 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रोक कर तलवार से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश करीब 1 करोड़ रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। हमले में मैनेजर बुरी तरह घायल हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 82