Durg

CG Crime : शादी में गया परिवार, पीछे से ‘साफ’ हुआ घर, स्क्रैप व्यापारी के यहां लाखों की चोरी

दुर्ग : जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सुपेला थाना क्षेत्र में बीती रात स्क्रैप व्यापारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी विनय अग्रवाल अपने परिवार के साथ नेहरू नगर वेस्ट स्थित घर में रहते हैं। सोमवार को पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।

इसी दौरान चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीधे अलमारी को निशाना बनाया। चोरों ने घर से हीरे, सोने-चांदी के गहनों के साथ करीब 1 लाख 40 हजार रुपए नगद पार कर लिए। देर रात करीब 2 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो घर का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खंगाली जा चुकी थी और कीमती सामान गायब था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नकबजनी और चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : ‘बुलडोजर एक्शन’, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने लिया एक्शन

दुर्ग : दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत कर दुष्कर्म करने में मामले…

CG: कद्दावर भाजपा नेता के घर पर ईडी का छापा, जानिए किस मामले को लेकर अधिकारियों सुबह-सुबह खटखटाया दरवाजा

दुर्ग:- भारतमाला प्रोजेक्ट में हुए घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

1 of 17