मध्य प्रदेश

Breaking : रातों रात बदल गए ​गए 19 जिलों के एसपी, देर रात हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में बदले गए 62 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार

भोपाल : मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मोहन सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश में ADG, DIG, SP और DCP स्तर तक के अधिकारियों के तबादले हुए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच शनिवार दिन भर हुए मंथन के बाद देर रात तबादला आदेश जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए और विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए नई पोस्टिंग दी गई है। जारी आदेश के अनुसार 19 जिलों में SP बदल दिए हैं।

बदले गए इन जिलों के एसपी

सरकार ने भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह सिवनी जिलों के एसपी के तबादले कर दिए। बता दें कि हाल ही में सिंगरौली में हुए बैंक डकैती कांड के बाद SP मनीष खत्री को हटा दिया गया है। सिवनी जिले में सामने आए हवाला कांड के चलते SP सुनील मेहता को भी हटा दिया गया है। भिंड और मुरैना जिलों में रेत खनन से जुड़े विवादों के चलते मुरैना SP समीर सौरभ को भी हटाया दिया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 29