Bilashpur

CG Crime : कालेज छात्र की चापड़ से गला रेतकर हत्या, छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

बिलासपुर : बिलासपुर में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां बदमाशों के चंगुल में फंसे छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि नशे में धुत्त बदमाशों ने कालेज में पढ़ने वाले छात्र पर चापड़ से हमला कर उसका गला रेत दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। और नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। वारदात के बाद पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अभिषेक यादव के रूप में हुई है, जो बी.कॉम सेकंड ईयर का छात्र था। शनिवार रात करीब 10ः30 बजे मोपका चौक में उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव का कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपियोें ने ओमप्रकाश को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान अभिषेक मौके पर पहुंचा और अपने छोटे भाई को बचाने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया।

एक युवक ने चापड़ से अभिषेक के गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ओमप्रकाश जान बचाकर भागा और आरोपी उसका पीछा करते हुए नजदीकी पुलिस चौकी तक पहुंच गए। किसी तरह वह चौकी में घुसकर अपनी जान बचा सका। वारदात से नाराज परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते देर रात ही छापामार कार्रवाई करते हुए 5 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 30