Surajpur

CG: दर्दनाक हादसा…घर में आग लगने से अधेड़ की जिंदा जलकर मौत, पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर:- जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर में अचानक लगी आग ने एक अधेड़ व्यक्ति की जान ले ली। हादसा मोहरसोप चौकी क्षेत्र के उमझर गांव का है। जानकारी के अनुसार, घर के अंदर रखे पैरावट में किसी कारणवश आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में लपटें विकराल हो गईं। इस दौरान घर में मौजूद अधेड़ ईश्वर आग की चपेट में आ गया और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। आग इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे घर को भारी नुकसान पहुंचा चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शादी करके फंस गया यार …. छोटी लड़की से शादी करने पर बड़ा एक्शन, दुल्हा, उसके पिता व दुल्हन के पिता सहित 11 पर FIR

रायपुर : प्रदेश में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

CG : अनूठी शिकायत पर पुलिस भी रह गयी हैरान, पिता की शिकायत पर बेटे को किया गया गिरफ्तार जाने क्या है पूरा मामला

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…

1 of 9