Surajpur

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल चोरी का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों ने स्कूल के प्रधानपाठक पर मध्याह्न भोजन का चावल कार की डिक्की में भरकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। कार की डिक्की से चावल की दो बोरी बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने मामले की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस से की गई है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सूरजपुर जिले के विकासखंड ओड़गी के ग्राम रामपुर स्थित माध्यमिक शाला का है। बताया जा रहा है कि 3 मार्च की शाम करीब 6ः15 बजे स्कूल परिसर से मध्याह्न भोजन का लगभग दो बोरी चावल कार में लोड कर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि सहित कुछ लोगों ने वाहन को रोकने की कोशिश की। वाहन नहीं रुकने पर ग्रामीणों ने पीछा कर उसे गांव में ही रोक लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन की डिक्की खुलवाकर देखने पर उसमें दो बोरी चावल पाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस संबंध में पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मामले की सूचना ओड़गी थाना पुलिस और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दी गई। ग्रामीणों ने दावा किया कि उचित मूल्य दुकान के विक्रेता से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उसी दिन स्कूल के लिए चार बोरी चावल उठाया गया था।

मामले में ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ओड़गी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्टया यह चोरी का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शादी करके फंस गया यार …. छोटी लड़की से शादी करने पर बड़ा एक्शन, दुल्हा, उसके पिता व दुल्हन के पिता सहित 11 पर FIR

रायपुर : प्रदेश में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

CG : अनूठी शिकायत पर पुलिस भी रह गयी हैरान, पिता की शिकायत पर बेटे को किया गया गिरफ्तार जाने क्या है पूरा मामला

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…

CG Crime : दिल दहला देने वाली घटना, मम्मी – पापा में लड़ाई में रोने लगा दुधमुंहा बच्चा, मां ने जमीन पर पटककर ले ली जान

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना…

1 of 9