Sarguja

CG: पुरुष अभ्यर्थियों ने लड़कियों के सामने बनियान पहनकर दी परीक्षा! इस नियम का दिया गया हवाला, छत्तीसगढ़ में एक और एग्जाम को लेकर बवाल

अंबिकापुरः- सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित व्यापमं (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) की मंडी निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र पर लागू किए गए ड्रेस कोड को लेकर आपत्ति जताई है। परीक्षार्थियों ने दावा किया है कि उनके अपनी शर्ट और टी-शर्ट उतरवाने के लिए मजबूर किया गया। अभ्यर्थियों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आयोजित मंडी निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अंबिकापुर के एक निजी स्कूल को सेंटर बनाया गया था। यहां कुछ परीक्षार्थी काला और डार्क कलर के कपड़े पहनकर परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा केंद्र में नियम का हवाला देकर उनके शर्ट खुलवाए गए। स्थिति ऐसी बन गई कि कई अभ्यर्थियों ने केवल बनियान (गंजी) में ही परीक्षा दी। परीक्षार्थियों का आरोप है कि यह व्यवस्था न केवल असुविधाजनक थी, बल्कि उनकी गरिमा के भी खिलाफ थी। परीक्षार्थियों का आरोप है कि उन्हें महिला अभ्यर्थियों के साथ बनियान पहनकर परीक्षा देने के लिए मजबूर किया गया। अभ्यर्थियों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शिक्षिका को अश्लील VIDEO पर आया कॉल : “तूम गंदी VIDEO देखती हो” क्राइम ब्रांच अफसर बनकर ठग लिये 4.50 लाख, FIR दर्ज

सरगुजा : अश्लील VIDEO का डर दिखाकर शिक्षिका से लाखों की ठगी हुई है। सरगुजा जिले…

1 of 12