Bilashpur

CG News : मंत्री के करीबी को थाने में ASI ने जड़ दिया थप्पड़, कहां …. ज्यादा नेतागिरी की तो जेल भिजवा दूंगा SSP ने सस्पेंड कर दिया FIR का दिया आदेश

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर मंे खाकी को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां रतनपुर थाना में अपने केस की स्थिति जानने आये एक शख्स के साथ थाने में मौजूद एएसआई ने न केवल मारपीट कर दी, बल्कि उसे जेल भेजने की धमकी तक दे दी। उधर इस घटना की शिकायत के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही एएसआई के खिलाफ थाने में मारपीट का अपराध दर्ज करने का आदेश भी दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम रतनपुर थाना का है। बताया जा रहा है कि रतनपुर के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को दोपहर करीब 2ः30 बजे अपने केस की जांच रिपोर्ट की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे। उन्होंने एएसआई से कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने का निवेदन किया। जिस पर एएसआई दिनेश तिवारी भड़क गया और कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान एएसआई ने उसे धमकाते हुए कहा…..बड़ा नेता है क्या, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भिजवा दूंगा।

इस दौरान एएसआई ने उस पर 15-20 थप्पड़ जड़ दिये। घटना के वक्त थाने में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में एएसआई द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी और ट्रेनी आईपीएस अंशिका जैन ने एसएसपी रजनेश सिंह को इस घटना से अवगत कराया। वहीं पीड़ित ने भी सीधे SSP से शिकायत की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से एएसआई दिनेश तिवारी को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पीड़ित की शिकायत पर उसी थाने में आरोपी एएसआई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। बिलासपुर जिले में घटित इस घटना के पीड़ित ने खुद को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताया है। अब इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली और थानों में आम नागरिकों के साथ व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG : ‘मुझसे यौन संबंध बनाओ वरना’ बिलासपुर रेल मंडल के इस अफसर पर लगे सनसनीखेज आरोप, जानें किसने की शिकायत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल के एक अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने…

CG News : रिश्वतखोर थानेदार ने अपराध दर्ज करने महिला से वसूले 30 हजार रूपये, आरोपी को 20 हजार रूपये लेकर छोड़ने का आरोप

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में एसएसपी की सख्ती का असर थानेदारों पर नजर नहीं आ…

CG Crime : इंस्टा पर दोस्ती, बर्थडे के बहाने बुलाया होटल, फिर किया रेप, युवती की शिकायत पर ब्वायफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुर : सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने के…

1 of 45