मध्य प्रदेश

घर के अंदर सड़ रहे थे 795 कुत्तों के अंग नसबंदी के नाम पर रूह कपा देने वाला फर्जीवाड़ा, ऐसे हड़पने वाले थे सरकारी पैसा

मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला ज़िलेमें कुत्तों की नसबंदी के नाम पर चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है, जहाँ शारदा कॉलोनी के एक घर से 795 कुत्तों के अंग बरामद किए गए हैं। राजस्व, वेटरिनरी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए नर कुत्तों के 518 और 217 मादा कुत्तों के ऑर्गन बरामद किए है।

795 कुत्तों के अंग बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर की मां अम्बे एंटरप्राइजेज को शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी करने का ठेका दिया गया था। आरोप है कि इस एनजीओ ने शहर में वास्तव में नसबंदी अभियान चलाने के बजाय केवल कागजी औपचारिकताएं पूरी कीं। छापेमारी के दौरान शारदा कॉलोनी के एक घर से 795 कुत्तों के अंग बरामद किए गए। इन कुत्तों मेंनर कुत्तों के 518 और मादा कुत्तों के 217 प्राइवेट अंग बरामद हुए हैं।

फॉर्मेलिन में रखे गए थे नर-मादा कुत्तों के प्राइवेट अंग

इन अंगों को खराब होने से बचाने के लिए फॉर्मेलिन रसायन में सुरक्षित करके रखा गया था। प्रशासन की जांच में यह बात सामने आई है कि बिना असल नसबंदी किए ही अंगों को केवल भुगतान प्राप्त करने के लिए सबूत के तौर पर इकट्ठा किया गया था। फिलहाल राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर ये अंग कहाँ से लाए गए। प्रशासन ने संबंधित एनजीओ के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Breaking : जहां 10 लाख बच्चे कुपोषित.. वहां नदी बहाए गए 11 हजार लीटर दूध! आस्था और सरोकार के बीच छिड़ी नई बहस

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर में नर्मदा नदी में दूध बहाने की खबर ने आज पूरे देश…

भाजपा कार्यालय में पार्षद के साथ मारपीट, जाने किस वजह से हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

श्योपुर : मध्यप्रदेश के श्योपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के अंदर आयोजित…

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने गांव में की फायरिंग, ग्रामीणों से की मारपीट, बागेश्वर धाम सरकार ने भाई से …

छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बागेश्वर धाम…

1 of 37