Kanker

CG Road Accident : NH 30 में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार दो कारों में भिड़ंत से 6 लोगों की मौत, मची अफरा तफरी

कांकेर : नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। नाथिया नवागांव के पास रात करीब 11 बजे दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार है, मंडावी परिवार जो कि चारामा क्षेत्र के उड़कुड़ा गांव से शादी में शामिल होने चिवराज़ गांव आए थे जहां से वापसी के दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ।

मृतकों में परिवार की 3 महिलाएं एक मासूम और 2 पुरुष शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जिले के एसपी निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा – युवक का महिला डॉक्टर सहित स्टाफ पर अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल

कांकेर : नरहरपुर थानाक्षेत्र के अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में एक युवक द्वारा महिला…

1 of 6