Durg

CG News : BSNL टावर से कूदकर युवक ने दे दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : जिले के नंदिनी नगर टाउनशिप में 21 साल के एक युवक ने बीएसएनएल टावर से कूदकर जान दे दी। पुलिस को इसकी जानकारी सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान आकाश चंद्रिकापुरे निवासी स्ट्रीट नंबर 3, नंदिनी नगर टाउनशिप के रूप में हुई है।

युवक बीएसएनएल टावर से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक के परिवार वाले घर पर नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग दुर्ग के लिए निकल गए हैं। अभी वहां पड़ोसी और आसपास के लोग मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Chhattisgarh Liquor Scam : ED ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की करोड़ों की संपत्ति कब्जे में लिया किया गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG Crime : घर के बाथरूम में जली हालत में मिली शिक्षिका की लाश, ट्यूशन पढ़ने आये छात्रों ने देखा तो मचा हड़कंप

दुर्ग : भिलाई के सेक्टर-8 स्थित एक मकान में महिला शिक्षिका की अधजली लाश मिलने के…

CG News : चौथी बार दुल्हा बनकर शिक्षिका से लूट लिये 32 लाख, वेबसाइट पर हुई मुलाकात, बिजनेसमैन निकला नंबर वन ठग

दुर्ग/भिलाई : मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 25