Raipur

छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक ने अपने ही कुछ कार्यकर्ताओं का बताया ‘गद्दार’, कहा- कुछ लोग तो बन जाते हैं प्रवक्ता, देखे पूरा वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बार फिर प्रदेश की सियासी हलचल बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, भाजपा के चंपारण मंडल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू के बयान से पार्टी के भीतर ही नाराजगी उभर आई। मामला इतना बढ़ गया कि कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए हाथापाई जैसी स्थिति निर्मित हो गई।

जानकारी के अनुसार चंपारण मंडल के भिलाई गांव में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में कुछ भाजपाइयों को “गद्दार” तक कह दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में गद्दारी करने वाले लोग आज प्रवक्ता बनकर बैठे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “एजेंट बनकर चुनाव हराने वाले लोग आज भी सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि विधायक का यह बयान हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव में पार्टी की हार को लेकर चल रही चर्चा के दौरान आया।

उनके इस तीखे बयान पर कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे अनुचित बताया। विवाद इतना बढ़ गया कि कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हाथापाई जैसी स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि, मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे संगठनात्मक अनुशासन से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पर

रायपुर:- भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब यह स्पष्ट हो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

1 of 138