नई दिल्ली : उत्तराखंड के नैनीताल में पुलिस ने भाजपा विधायक के बेटे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वाहन के दस्तावेज नहीं मिले तो पुलिस ने उसकी वाहन पर चालानी कार्रवाई करते हुए को सीज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल नैनीताल घुमने गया था। तभी मालरोड पर भारी जाम लग गई। जिसके बाद राहुल पटेल अपनी कार में हूटर बजाना शुरू कर दिया। वहीं जाम में मौजूद रहे एसडीएम ने हूटर की आवाज सुनकर अपनी कार साइड लगा ली। जिसके बाद एसडीएम ने वाहन को रुकवाया। जब एसडीएम ने उनसे पूछा तो बताया कि ये विधायक की वाहन है।
गलती मानने की बजाय बहस करने लगा युवक
इस दौरान विधायक पुत्र ने अपनी गलती मानने की बजाय पिता के पद का रुआब दिखाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से बहस करना शुरू कर दिया। उसने पिता के नाम की धौंस देते हुए कहा कि क्या तुम नहीं जानते कि पापा विधायक हैं हमारे। कुछ समय के लिए सड़क पर तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वाहन के दस्तावेज ऑनलाइन चैक किए तो वाहन के दस्तावेज नहीं मिले, वहीं वाहन चालक डीएल भी नहीं दिखा पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा और वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।





















