Sarguja

छत्तीसगढ़ में ‘दृश्यम’ जैसा मर्डर: मामूली विवाद पर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, घर के अंदर ही खोद दी कब्र; पुलिस भी रह गई दंग

सरगुजा : छत्तीसगढ़ में दृश्यम फिल्म जैसे हत्याकांड का मामला सामने आया है। अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम भगवान पुर में मामूली विवाद पर दोस्त ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी और लाश को अपने घर पर ही दफना दिया था। दरअसल मृतक युवक 25 मार्च की रात आरोपी मिथलेश कुजूर के घर पर पहुंच साथ में शराब पीने की बात कहने लगा। जिस पर आरोपी ने मना कर दिया।

इसी बात पर आपस में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथपाई होने लगी जिससे आरोपी का मोबाइल गिर कर टूट गया। इसी बात को लेकर मिथलेश कुजूर ने लाठी और डंडे से मृतक युवक की पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी ने घर के भीतर ही लाश को गड्ढा खोदकर दफना दिया था। हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर में ताला लगाकर फरार हो गया था।

जिसके बाद आत्मग्लानि से परेशान होकर गांधीनगर थाना पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक की टीम के साथ आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल से शव को बरामद किया गया और आरोपी मिथलेश कुजूर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल जिले में 108 पुलिसकर्मियों का तबादला, उपनिरीक्षक से लेकर कॉस्टेबल तक इधर से उधर

अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।…

1 of 17