आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा के एक गांव के नाबालिग लड़कों और लड़कियों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो के वायरल होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, सोशल मीडिया पर नाबालिगों के 48 वीडियो वायरल हुए हैं। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो को वायरल करने वाले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो गांव की दो नाबालिग लड़कियां और दो नाबालिग लड़के के हैं। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुए वीडियो
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह पूरा मामला आगरा के थाना खंदौली स्कूटर के एक गांव का है। यहां सोशल मीडिया पर एक के बाद एक 48 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वीडियो वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला की वीडियो में दिख रहे लड़के और लड़की पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी हुई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किसने रिकॉर्ड किए गए और सोशल मीडिया पर कैसे प्रसारित हुए।
वहीं, पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। साथ ही आगरा पुलिस ने सभी से अपील की है कि किशोर और किशोरी दोनों ही नाबालिग हैं, आपत्तिजनक वीडियो को शेयर न करें। खंदौली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बल गांव में मौजूद है और फिलहाल, शांति बनी हुई है।
डीसीपी ने लोगों से की वीडियो शेयर न करने की अपील
वेस्ट आगरा के डीसीपी आदित्य कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुआ कहा कि, खंदौली थाना पुलिस के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। इन वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए थाने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है और वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले दोनों किशोर को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि किशोर और किशोरियों आपस में पहले से ही परिचित हैं और यह वीडियो तीन माह पुराने हैं। लोगो से अपील करते हुए कहा कि किशोर और किशोरी नाबालिग हैं। इस तरीके के वीडियो वायरल शेयर न करें।






















