Raipur

CG News : प्रकाश होलसेल में महिला ग्राहक के साथ बदसलूकी और मारपीट, बीच बचाव कर रहे भाई और बहन की भी पिटाई

रायपुर : रायपुर के पंडरी क्षेत्र में प्रकाश होलसेल में एक बेहद शर्मनाक और हिंसक घटना सामने आई है। यहां शॉपिंग के बाद पेमेंट कर जब महिला ग्राहक समान लेने गई तो इस दौरान उनसे मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की गई। इस बीच पीड़िता की बहन के साथ भी बदसलूकी की गई है। वहीं इसके साथ ही जब पीड़िता के भाई ने इसका विरोध किया तो वहां पर मौजूद दुकान मालिक के बेटे और कर्मचारियों ने उनके साथ जमकर मारपीट भी की। इस घटना में महिला को कई जगह पर चोटें आई है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पीड़ित महिला चंचल सिन्हा ( जांजगीर चांपा निवासी ) ने बताया कि प्रकाश होलसेल में शॉपिंग के बाद जब उन्होंने बिलिंग करवाया और समान लेने में काफी लेट होने पर उन्होंने सवाल किया, जिसपर दुकान के काउंटर पर बैठे कर्मचारियों ने महिला के साथ बदसलूकी की। वहीं जब महिला ने विरोध जताया तो उसके साथ दुकान मालिक के बेटे और 15 से 20 कर्मचारियोंने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान पीड़ित महिला की बहन ने भी बीचबचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई।

वहीं जब पीड़ित महिला के भाई ने विरोध जताया तो उन्हें जमकर पीटा गया। पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि उन्होंने 8000 रुपए का भुगतान तो कर दिया, लेकिन उन्हें समान नहीं मिला और उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया था, जो बाद में पुलिस के पहुंचने के बाद लौटाया गया। पीड़ित के भाई ने बताया कि प्रकाश होलेसल के मालिक के बेटे ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए जो उखाड़ना है, उखाड़ लो कहा, इसके साथ ही पुलिस पर भी कार्रवाई ना करने का दबाव बनाया।

What's your reaction?

Related Posts

1 of 59