देश - विदेश

मशहूर क्रिकेटर स्टार तेज गेंदबाज का अपहरण, पुलिस ने शुरू की खोजबीन, सीएम के खिलाफ किया था सोशल मीडिया पर पोस्ट

नई दिल्ली : पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, तेज गेंदबाज नसीम शाह को एक घंटे पहले अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है।

नशीम शाह ने मुख्यमंत्री मरियम नवाज के खिलाफ किया था पोस्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 26 मार्च (गुरुवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पीएसएल के उद्घाटन मुकाबले के दौरान नसीम शाह के X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से एक विवादित पोस्ट शेयर हुआ था. इस पोस्ट के जरिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को मिले वीआईपी ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए गए थे। पोस्ट में लिखा था, ‘उनके साथ लॉर्ड्स में रानी जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?’

हालांकि, यह पोस्ट कुछ ही देर बाद डिलीट कर दिया गया। इसके बाद से नसीम शाह की मुश्क्किलें बढ़ गई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नसीम शाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के ओपनिंग मैच के दौरान उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई है।

पीसीबी ने पूरे मामले पर क्या कहा?

पीसीबी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि नसीम शाह को तय समय सीमा के भीतर जवाब देना होगा, बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पेशेवर मानकों, अनुबंध की शर्तों और खेल की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. हालांकि, पीसीबी ने यह नहीं बताया कि किस विशेष नियम या क्लॉज का उल्लंघन हुआ है, लेकिन संकेत दिया कि मामला नसीम के जवाब के बाद समीक्षा के लिए रखा जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

Mobile Banned : स्कूलों में मोबाइल फ़ोन पूरी तरह बैन …. अगले साल मार्च से लागू होगा नियम, देश की संसद ने पास किया कानून

सियोल : दक्षिण कोरिया ने देशभर के स्कूलों में मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल उपकरणों…

Breaking : वायुसेना का विमान क्रैश, 110 सैनिक थे सवार, रेस्क्यू आपरेशन में 57 को जिंदा निकाला, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

कोलंबिया : कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को वायुसेना का विमान…

Breaking : वेनेजुएला में महाविनाश ! 40 सेकंड के भीतर दो भीषण भूकंप, 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका

कराकास/टोक्यो : दुनिया को दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण अमेरिकी…

1 of 6