Raipur

CG Breaking : IPS रतन लाल डांगी के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन .. जारी किया गया निलंबन आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

रायपुर : IPS रतनलाल डांगी को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। महिला के साथ कथित अश्लील चैट वायरल होने के मामले में राज्य सरकार ने ये कार्रवाई की है। आदेश में कहा गया है कि अधिकारी ने अपने पद के अनुरूप आचरण नहीं किया और गरिमापूर्ण पद पर रहते हुए नैतिकता के प्रतिकूल व्यवहार किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और स्थापित सामाजिक व सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन किया। यह कृत्य अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के नियम 3(1-क) (i), नियम 2(ख) (vii) और नियम 17-क (दो) का उल्लंघन माना गया है। महिला के साथ रतनलाल डांगी की कथित अशोभनीय चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। मामला सामने आने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया और प्रारंभिक जांच में आचरण नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले। राज्य सरकार ने प्रथम दृष्टया आरोपों को सही मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

रायपुर :- भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला…

कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

स्वदेशी को नई उड़ान : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

1 of 100