Balrampur

CG News : सरसों चोरी करने पर तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने युवक का बाल काटा फिर बंधक बनाकर पीटा, बचाने आये पिता से भी की मारपीट

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में चोरी के आरोप में एक युवक को तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर एक बोरी सरसों और 300 रुपए कैश की चोरी की थी। युवक भागता उससे पहले ही उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर चोरी का खुलासा होने पर बीच गांव में उसका बाल काटने के बाद उसे बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने तीन ग्रामीणों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम शंकरगढ़़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि ग्राम कोरंधा निवासी श्रीकांत सिंह शनिवार को अपने बाइक से ग्राम धारानगर गया था। यहां उसने गांव में रहने वाले किसान परशु मिंज के घर का ताला तोड़ने की कोशिश की। घटना के वक्त परशु मिंज का परिवार घर बंदकर महुआ बीनने गया था। घर का ताला नहीं टूटने पर श्रीकांत खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया। और घर से एक छोटी बोरी में सरसों और 300 रुपए नगदी की चोरी कर भागने लगा।

तभी ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और शक होेने पर उसे रोका और पूछताछ की। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब देने लगा, जिससे उसकी चोरी पकड़ा गयी। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने उसके साथ मौके पर ही मारपीट शुरू कर दी। पिटाई के बाद जब उसने सरसों और 300 रूपये घर से चोरी करना स्वीकार किया, तब नाराज ग्रामीणों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके बाल काटने के बाद जमकर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना से पीड़ित श्रीकांत ने फोन कर अपने पिता को घटना की सूचना दी।

जिसके बाद उसके पिता मौके पर पहुंचे। आरोप है कि ग्रामीणों ने उसके पिता की भी मौके पर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान ग्रामीणों ने इसका वीडियों बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीड़ित श्रीकांत के पिता ने शंकरगढ़ थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन नामजद ग्रामीणों सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। हालांकि चोरी के मामले में किसी ने भी श्रीकांत के खिलाफ शिकायत दर्ज नही कराई है। पुलिस ने बताया कि श्रीकांत सिंह आदतन बदमाश है और पहले भी 4-5 बार चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छत्तीसगढ़ में अजीब पंचायत फैसला दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर 12 साल का सामाजिक बहिष्कार

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के बसंतपुर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला…

CG News : इस जिले में अफीम की एक और खेती का मामला आया सामने, इतने करोड़ की फसल को पुलिस ने किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती को लेकर प्रशासन…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नहीं थम रही अंतर्कलह, अब इन दो दिग्गज नेताओं ने दिया पद से इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से लगातार अंतर्कलह जारी है।…

1 of 8