Balod

CG News : स्कूल जाने निकला था मासूम, छत पर पतंग उड़ाते समय गिरा 7 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पतंग उड़ाने के शौक ने एक मासूम की जान ले ली। पतंग उड़ाने के दौरान दूसरी कक्षा के छात्र 7 वर्षीय हर्ष कुमार की दो मंजिला छत से गिरकर की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मासूम छात्र अपने अन्य साथी के साथ वासुदेव सोनकर की छत में पतंग उड़ा रहा था, तभी ये हादसा हुआ। आपको बता दें, बालोद थाना क्षेत्र नेवारीकला गांव की यह पूरी घटना है, बालोद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है, मिली जानकारी के अनुसार, हर्ष कुमार सुबह अपने घर से स्कूल जाने के लिए तैयार होकर निकला था। लेकिन वह स्कूल न जाकर अपने एक साथी के साथ गांव के ही वासुदेव सोनकर के घर की छत पर पतंग उड़ाने चला गया। बताया जा रहा है कि पतंग उड़ाते समय मासूम का ध्यान भटक गया और संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे दो मंजिला छत से नीचे गिर पड़ा। इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : जमीन विवाद में भाजपा नेता पर मारपीट और गाली – गलौज का आरोप, होटल व्यवसायी की शिकायत पर FIR दर्ज

बालोद : अंबिकापुर में भाजपा विधायक द्वारा तहसीलदार से कथित अभद्रता का मामला अभी…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG Breaking : छात्रावास में बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, अधीक्षक हिरासत में, कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश

बालोद : जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों के…

1 of 7