Raipur

CG Viral Video : वर्दी की मर्यादा हुई तार – तार, पुलिसकर्मी ने बीच रोड में की घटिया हरकत … देखकर दंग रह जाएंगे आप देखे पूरा वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ रेलवे पुलिस का एक जवान नशे की हालत में कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी नशे में धुत था और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और उसकी हालत सामान्य नहीं थी, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

नशे में पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के बाहर की है, जहां नशे की हालत में जीआरपी कर्मी ने यात्रियों से विवाद किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिसकर्मी ने बिना वजह यात्रियों से बहस शुरू कर दी, जिससे वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब सामने आ गया है और तेजी से फैल रहा है।

विभागीय कार्रवाई की उठी मांग

बताया जा रहा है कि संबंधित जवान जीआरपी एसपी दफ्तर में पदस्थ है। इस घटना के सामने आने के बाद रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, मामले में अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 145