Rajasthan

IPS अफसरों के थोक में तबादले, रातों-रात बदल दिए गए 24 से अधिक जिलों के एसपी, जानिए अब कौन होंगे आपके जिले के नए पुलिस अधीक्षक

जयपुर : राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 64 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत दो दर्जन से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। एक आधिकारिक आदेश से यह जानकारी मिली। राज्य के कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात इस स्थानांतरण/पदस्थापन का आदेश जारी किया।

64 अधिकारियों के तबादले

इसके तहत जयपुर में उपमहानिरीक्षक (सुरक्षा) अजय सिंह को हटाकर पुलिस आयुक्तायलय में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पद पर लगाया गया है। उपमहानिरीक्षक (एसीबी) अनिल कुमार का तबादला उपमहानिरीक्षक (मुख्यालय) पद पर किया गया है।

24 से अधिक जिलों के एसपी बदले

जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, उदयपुर, राजसमंद, पाली, डीग, बांसवाड़ा, झुंझुनू, कोटपूतली बहरोड, बाड़मेर, चूरू, सलूंबर, गंगानगर ,हनुमानगढ़, नागौर, बीकानेर, बूंदी, करौली सिरोही, कोटपूतली-बहरोड़, फलोदी, भिवाड़ी व खैरथल-तिजारा सहित 24 से अधिक जिलों के एसपी बदले गए हैं। जयपुर ग्रामीण के जिला पुलिस अधीक्षक पद पर संजीव नैन को नियुक्त किया गया है जो अब तक पुलिस उपायुक्त पद पर थे। आईपीएस पीडी नित्या जोधपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक होंगी। वह जोधपुर में पुलिस उपायुक्त पद पर थीं।

आईपीएस अफसरों की तबादला सूची

What's your reaction?

Related Posts

…. इस बात पर ठनका गर्लफ्रेंड का माथा काट दिया बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट, 40 दिनों बाद युवक को मिली नई जिंदगी

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के चिकित्सकों…

सजा काटते-काटते हुआ प्यार! अब जेल में ही सात फेरे लेंगे हत्या के आरोपी, पंडित समेत 21-21 परिजन होंगे शामिल

जोधपुर : राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अहम और मानवीय फैसला सुनाते हुए हत्या के मामले…

Viral Video : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर हमला, प्रदर्शन के दौरान मारे गए थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को एक राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान उस…

1 of 5