Raipur

CG Crime : चांदी के सिक्कों का झांसा देकर कारोबारी से 5 लाख की ठगी, नकली सिक्कों की पोटली थमाकर फरार हुए आरोपी

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक कारोबारी को चांदी के पुराने सिक्कों का लालच देकर ठगों ने करीब 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने पहले असली सिक्के दिखाकर व्यापारी का भरोसा जीता और बाद में नकली सिक्कों की पोटली देकर पैसे और जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार पीड़ित व्यापारी का नाम मुरली केसरवानी है, जो अमलीडीह इलाके के निवासी हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने उनसे संपर्क कर अपने पास बड़ी मात्रा में पुराने चांदी के सिक्के होने की बात कही थी और उन्हें बेचने की पेशकश की थी।

असली सिक्के दिखाकर जीता भरोसा

पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी अमर कुमार बताया जा रहा है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। आरोपियों ने व्यापारी को भरोसे में लेने के लिए शुरुआत में कुछ असली चांदी के सिक्के दिखाए। इन सिक्कों को देखकर व्यापारी को यकीन हो गया कि उनके पास सच में पुराने चांदी के सिक्कों का बड़ा जखीरा है।इसके बाद आरोपियों ने बाजार भाव से कम कीमत पर चांदी देने का लालच दिया। सस्ते दाम में चांदी मिलने की बात सुनकर व्यापारी भी सौदा करने के लिए तैयार हो गया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद सौदा तय कर लिया गया।

नकद रकम और जेवरात लेकर फरार

तय स्थान पर मुलाकात के दौरान व्यापारी ने आरोपियों को करीब 5 लाख रुपए नकद और कुछ सोने के जेवरात दे दिए। पैसे और जेवरात मिलते ही आरोपी जल्दीबाजी दिखाते हुए वहां से निकल गए। उस समय तक व्यापारी को किसी तरह की शंका नहीं हुई।आरोपियों के जाने के बाद जब मुरली केसरवानी ने सिक्कों की पोटली खोलकर जांच की तो उनके होश उड़ गए। पोटली में ऊपर रखे कुछ सिक्कों को छोड़कर बाकी सभी सिक्के नकली निकले। जांच करने पर पता चला कि अधिकांश सिक्के सस्ती धातु के बने हुए थे।खुद को ठगा हुआ महसूस करते ही व्यापारी तुरंत थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस कर रही जांच

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमर कुमार और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों की जांच कर रही है।पुलिस टीम अमलीडीह और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों का सुराग मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 67