नई दिल्ली

फ्लाइट के टॉयलेट में शर्मनाक हरकत करने लगा यात्री, करतूत देख क्रू भी रह गया हैरान, लैंडिंग होते ही किया पुलिस के हवाले

पणजी : दिल्ली-गोवा उड़ान के शौचालय में बीड़ी पीने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई जब दिल्ली निवासी आशीष राष्ट्रीय राजधानी से गोवा जाने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी-1625 में यात्रा कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, एयरलाइन ने अपनी शिकायत में कहा कि उड़ान के दौरान यात्री ने कथित तौर पर विमान के शौचालय में ‘बीड़ी’ पी और उसके पास एक लाइटर भी पाया गया, जिससे विमान और उसमें सवार यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था।

फ्लाइट के अंदर बीड़ी पीते पकड़ा गया यात्री

पुलिस ने कहा कि उड़ान के दौरान इस कृत्य से सहयात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। पुलिस ने बताया कि मोपा हवाई अड्डा पुलिस थाना में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। अकासा एयर ने घटना की पुष्टि की और कहा कि उसके चालक दल ने ‘आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया।’ एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1625 में सात मार्च को एक यात्री को विमान के शौचालय में धूम्रपान करते हुए पाया गया।’एयरलाइन ने कहा कि चालक दल ने सुरक्षा और नियामक प्रक्रियाओं और कानून के अनुरूप ‘आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया’ और गोवा पहुंचने पर व्यक्ति को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया।

What's your reaction?

Related Posts

इस सिम कार्ड यूजर्स को तगड़ा झटका! रातों-रात बंद हुए रोज 1.5GB डेटा वाले ये 5 सबसे सस्ते प्लान

नई दिल्ली:- भारतीय टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में…

Independence Day 2026 : ‘देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी, देखें लाइव

नई दिल्ली : देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

1 of 33