Uttar Pradesh

Crime News : सनकी पति का खूनी खेल पहले लगाया गुलाल, फिर तेजाब से जलाकर पत्नी की बेरहमी से हत्या

शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर में बदले की आग में झुलसाने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे होली की आड़ लेकर आरोपी मनमोहन पांडेय चेहरे पर मुखौटा लगाकर अपनी पत्नी आरती और उसके साथ रह रहे बृजदीप के घर पहुंचा। दरवाजा खुलते ही उसने पहले होली खेलने का बहाना बनाकर गुलाल फेंका और जैसे ही बृजदीप संभल पाता, आरोपी ने बोतल से उस पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

शोर सुनकर बाहर आई आरती (31) पर मनमोहन ने धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनमोहन और आरती की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उनकी 7 साल की बेटी भी है, लेकिन दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। आरती अपने परिचित बृजदीप के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी और दोनों जल्द शादी करने वाले थे, जिससे नाराज होकर मनमोहन ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

घटना में झुलसे बृजदीप ने आरोपी का मुकाबला किया, जिससे हमलावर भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। चौक कोतवाली पुलिस ने बृजदीप की शिकायत पर आरोपी मनमोहन पांडेय के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

500 रुपये के विवाद में भड़की हिंसा नाबालिग बहू ने कुल्हाड़ी से कर दी सास की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी : जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव बाजार में एक दिल दहला देने वाली…

लड़के ने सेक्स के लिए किया मजबूर, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी, युवती ने किया विरोध तो दे दी ये खौफनाक सजा

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की एक युवक ने…

घर लौट रहे थे बच्चे, अचानक चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, पहिए के नीचे पूरी खबर पढ़कर कांप जाएगी आपकी रूह

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे…

कौन हैं आशुतोष ब्रह्मचारी जिनकी अर्जी शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज, असली कहानी जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

प्रयागराज : चर्चित शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ …

SP Leader : ‘उसकी गंदी नजर…’, दोस्त की भाभी को लेकर फरार हुआ सपा नेता, पीड़ित परिवार ने सीएम से लगाई गुहार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खबर आ रही है…

सुहागरात पर बीवी ने निकाल लिया चाकू मौत के डर से खाट पर सोता रहा पति अब इस नए कांड ने उड़ा दिए सबके होश

हाथरस : शादी के बाद नई नवेली दुल्हन के साथ जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने का…

1 of 18