गुजरात

‘तू कौन होती है पूछने वाली…’ 12वीं के छात्र ने मैडम को भरे क्लास में जड़ दिया तमाचा, कहा- अकेली रहती है… देख लूंगा, वीडियो वायरल

पंचमहल : पंचमहल जिले में 12वीं कक्षा की प्रारंभिक परीक्षा में देर से आने पर मामूली फटकार लगाये जाने से एक विद्यार्थी इतना नाराज हो गया कि उसने कथित तौर पर महिला पर्यवेक्षक को थप्पड़ मार दिया, क्योंकि उसने (शिक्षिका ने) उसके इस व्यवहार पर सवाल उठाने की ‘हिम्मत’ की थी। पुलिस ने बताया कि बाद में वह विद्यार्थी अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ स्कूल लौटा तथा अकेले रहने वाली अध्यापिका को नुकसान पहुंचाने की कथित तौर पर धमकी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 24 फरवरी को हुई जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, फलस्वरूप लोगों ने नाराजगी व्यक्त की और फिर पुलिस ने आरोपियों को सार्वजनिक रूप से पेश किया।

स्टूडेंट ने मैडम को जड़ा थप्पड़

पुलिस निरीक्षक अंकुर चौधरी ने कहा कि पुलिस ने घटनाक्रम को समझने के लिए अपराध का नाट्य रुपांतरण किया। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को पंचमहल जिले में शेहरा कस्बे के एस.जे. दवे हाई स्कूल में यह घटना हुई जिसके सिलसिले में तीन फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई। चौधरी ने बताया कि 18 वर्षीय इस विद्यार्थी को बाद में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे शुक्रवार को जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने बताया कि विद्यार्थी 24 जनवरी को 12वीं कक्षा की दूसरी प्रारंभिक परीक्षा में देर से पहुंचा था और जब महिला निरीक्षक ने देरी का कारण पूछा, तो उसने कथित तौर पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘घर पर मुझसे कोई कुछ नहीं पूछता, तो आप मुझसे सवाल करने वाली कौन होती हैं?’’

मैडम को देख लेने की दी धमकी

पुलिस ने कहा कि खान ने अध्यापिका को थप्पड़ जड़ दिया एवं उन्हें धक्का देकर कक्षा से चला गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई और आरोपी के पिता ने उसी दिन शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाचार्य विपुल पाठक से माफी मांगी। पुलिस के मुताबिक लेकिन, 27 जनवरी को खान अपने पिता और 15 से 20 लोगों को लेकर वापस स्कूल परिसर में पहुंचा। पुलिस के अनुसार, उसने कथित तौर पर शिक्षिका से कहा कि वह कस्बे में अकेली रहती हैं, ऐसे में उनके लिए अच्छा नहीं होगा। हालांकि आरोपी ने दावा किया कि वह अपने साथियों के साथ शिक्षिका और स्कूलकर्मियों से माफी मांगने के लिए स्कूल गया था। मामले की जांच चल रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Bus Fare : नए साल पर महंगाई का एक और बड़ा झटका, बसों का किराया बढ़ा, 10 किलोमीटर की यात्रा पर अब देने होंगे इतने रुपए

अहमदाबाद : गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) ने बुधवार को घोषणा की कि…

1 of 2