Dantewada

CG Breaking : जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पुलिस ने अरविंद कुंजाम के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कीहै। आरोप है कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने शासकीय कर्मचारियों से अभद्रता, गाली गलौज और जान से मारने दी गयी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि सातधार चौक के पास जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम का एक ट्रक के चालक व उसमें सवार लोगों से विवाद हो गया था। बीच सड़क पर ट्रक को रोककर विवाद करने के कारण सड़क के दोनों ओर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान राहगीर और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सुकमा जिले से शासकीय कार्य के लिए दंतेवाड़ा जा रही पुलिस विभाग की एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई।

इस टीम में महिला कर्मचारी, दो वैज्ञानिक अधिकारी, एक कांस्टेबल और वाहन चालक शामिल थे। सड़क पर जाम होने के कारण वाहन चालक ने पहले हॉर्न बजाकर मार्ग खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाद भी जब अवरूद्ध मार्ग बहाल नहीं हो सका, तब उसने सायरन बजाना शुरू किया। आरोप है कि सायरन बजाने पर अरविंद कुंजाम और उनके साथी भड़क गए। इसके बाद सभी ने मिलकर सरकारी वाहन को रोका और एफएसएल टीम से विवाद करते हुए उलझ गए।

इस मामले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शासकीय कार्य में बाधा और शासकीय कर्मचारियों से अभद्रता का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : कन्या आश्रम में छात्रा की मौत, मलेरिया के लक्षण के बावजूद अस्पताल में भर्ती नहीं कराने का आरोप

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। कन्या…

CG News : छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने पार्टी से इस्तीफा देकर थामा कांग्रेस का दामन

दंतेवाडा : छत्तीसगढ़ की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को वनांचल में बड़ा झटका लगा है।…

CG Crime : युवती – युवक ने बीच सड़क पर किया DSP पर चाकू से हमला, गाड़ी का पीछा कर रोक, फिर गला रेता, हालत गंभीर

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है।…

CG Crime : जादू-टोना के शक में बैगा की गला काटकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने चचेरे भाईयों को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में गांव के बैगा की…

1 of 3