Korba

CG Crime : शादीशुदा बाॅयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को चाकू मारने के बाद खुद का गला रेता, युवक की मौत … गर्लफ्रेंड की हालत गंभीर, बिलासपुर से कोरबा आकर दिया वारदात को अंजाम

कोरबा : कोरबा में एक शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद खुद का गला काट लिया। इस घटना में जहां युवक की मौत हो गयी, वहीं लड़की को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक और लड़की दोनों बिलासपुर के रहने वाले है, जो कि मंगलवार की देर शाम बस से कोरबा पहुंचे थे। घटना के बाद मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती युवती को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की जांच में मृतक बॉयफ्रेंड का नाम 28 वर्षीय शुभम नायडू है, जो कि शादीशुदा है। वहीं गंभीर रूप से घायल लड़की का नाम 22 वर्षीय निशा उर्फ प्रतीक्षा है। पुलिस के मुताबिक दोनों बिलासपुर के रहने वाले हैं। मंगलवार सुबह दोनों घर में बिना कुछ बताये निकल गये थे। वहीं युवती के लापता होने की सूचना परिजनों ने बिलासपुर पुलिस को दी थी। ऐसे में बिलासपुर पुलिस लापता युवती की तलाश कर रही थी। इस बीच दोनों रात 9 बजे के लगभग बस से कोरबा पहुंचे।

उरगा थाना के संडैल नाला के पास दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे तैश में आकर शुभम ने अपने पास रखे चाकू से निशा पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या की कोशिश की। लड़की के लहूलुहान होने के बाद शुभम ने चाकू से खुद का भी गला काट लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस पूरे घटनाक्रम में गंभीर रूप से घायल निशा ने किसी तरह वीडियो कॉल कर पुलिस और अपने परिजनों को इशारे से घटना की जानकारी देकर मदद मांगी। घटना की जानकारी मिलते ही डाॅयल 112 की मदद से घायल निशा को मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आज सुबह उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। कोरबा पुलिस ने मृतक शुभम के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल इस मामले मे उरगा थाना पुलिस ने घटनास्थल से बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। मृतक शुभम ने निशा पर जानलेवा हमला क्यों किया ? दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था ? दोनों ने घर छोड़कर कोरबा क्यों पहुंचे थे ? ये वो सवाल है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

1 of 17