Gariyaband

CG Viral Video : ‘ये पठान है, थूककर बेचता है..’, राजिम कुंभ में शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, गाड़ी पर भाजपा नेता का नेमप्लेट

राजिम : राजिम कुंभ मेले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक जमीन कारोबारी पर ठेला दुकानदार के साथ जातिगत गाली-गलौज और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राजिम कुंभ में शर्मनाक हरकत

जानकारी के अनुसार, रायपुर के गोबरा नवापारा निवासी जमीन कारोबारी अजय तिवारी ने राजिम कुंभ मेले में एक ठेला दुकानदार से बदसलूकी की। वायरल वीडियो में आरोपी दुकानदार से जबरन पहचान पत्र (आईडी) मांगते हुए और आपत्तिजनक जातिगत टिप्पणी करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में आरोपी यह कहते हुए सुना जा सकता है कि “ये पठान हैं, ये थूककर बेचते हैं।” बताया जा रहा है कि यह घटना 1 फरवरी की है।

ठेला दुकानदार से जातिगत गाली-गलौज

शिकायतकर्ता शुभम शर्मा ने पुलिस को बताया कि आरोपी नशे की हालत में था और दुकानदार से गाली-गलौज कर रहा था। इस व्यवहार से आहत होकर उन्होंने राजिम थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर राजिम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने आरोपी को भाजपा से जुड़ा बताते हुए सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने पूछा है कि क्या कुंभ मेले में व्यापार करने के लिए किसी प्रकार की आईडी अनिवार्य है। साथ ही दोषी पर सख्त कार्रवाई और कुंभ मेले में व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

जमीन कारोबारी गिरफ्तार

चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि आरोपी अपनी गाड़ी पर “सभापति नगर पंचायत राजिम” लिखा हुआ घूमता है, जबकि वह गोबरा नवापारा का निवासी बताया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि यह पदनाम का दुरुपयोग है या लोगों को भ्रमित करने की कोशिश। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में खंगाला जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरक्षक के सिर पर टंगिया से मारा, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला का सनसनीेखेज…

CG News : सुशासन तिहार में गरमाई सियासत, विधायक बोले … रिश्वतखोर पटवारी को जूते से मारूंगा, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद…

CG News : …. जब विधायक मंच से पुलिस व अफसरों पर भड़के, कहा, कार्यशैली सुधारियें, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिये …

गरियाबंद : राजिम क्षेत्र के छुरा विकासखंड के पाटशिवनी गांव में आयोजित सुशासन…

1 of 6