सोशल मीडिया

CG : ‘टोकन काटे तो निपट जाओगे … अभी किसी भी किसान का टोकन नहीं काटना है .. पेंडिंग रखो’ समिति प्रबंधकों को अधिकारी ने दिया निर्देश, ऑडियो वायरल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अब अपने अंतिम दौर पर है। आज से 4 दिन बाद यानि 31 जनवरी को धान खरीदी का आखिरी दिन है। सरकारी आंकड़ों को मानें तो 13 जनवरी तक 17,77,419 किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को ₹23,448 करोड़ की रिकॉर्ड राशि का भुगतान किया गया है। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस लगातार धान खरीदी को लेकर सरकार पर हमलावर है और आरोप लगा रही है कि अब तक कई किसान धान नहीं बेच पाए हैं।

इसके सा​थ ही ये भी मांग उठने लगी है कि धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाई जाए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अधिकारी टोकन के आवेदन को पेंडिग रखने का निर्देश देते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ज्यादा टोकन काटने पर नौकरी जाने की भी चेतावनी दी है। 

टोकन काटे तो निपट जाओगे

दरअसल समिति प्रबंधकों और खाद्य अधिकारी की कॉन्फ्रेंस कॉल का एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टोकन की स्थिति को लेकर चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान खाद्य अधिकारी ने समिति प्रबंधकों से पूछा कि किस-किस धान खरीदी केंद्र में कितना टोकन कटा है और कितना पेंडिंग है? कुछ समिति प्रबंधकों ने तो बता दिया कि उनके केंद्र में क्या स्थिति है, लेकिन जैसे ही हरदी गांव के समिति प्रबंधक की बारी आती है वो कहते हैं इस बार टारगेट 58 तक जा सकता है। इतना सुनते ही खाद्य अधिकारी कहते हैं कि तुम ही क्रॉस कर रहे हो भाई। फिर समिति प्रबंधक कहते हैं कि सर मैंंने पटवारियों को भी मना किया है कि टोकन वेरिफाई नहीं करना है, फिर भी वो ओके कर दे रहे हैं। अभी भी 11 किसान लंबित हैं।

अभी किसी भी किसान का टोकन नहीं काटना है

इतना सुनने के बाद खाद्य अधिकारी ने सभी ​समिति प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि अभी तो टोकन काटना ही नहीं है। आवेदन आ भी रहा है तो उसे पेंडिग रखो। फिर हरदी गांव के समिति प्रबंधक को चेतावनी देते हुए अधिकारी कहते हैं कि तुम देख लो यार हरदी वाले…तुम निपट जाओगे, वैसे भी शिकायत तो बहुत आ रहा है। समझ लो तुमको कैसे काम करना है। इस वायरल ऑडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो सारंगगढ़ जिले का है।

नहीं बढ़ेगी धान खरीदी की तारीख

दूसरी ओर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर फिलहाल कोई विचार नहीं किया जा रहा है। बीते दिनों सहकारिता मंत्री केंदार कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि आवश्यकता होगी तो तारीख बढ़ाई जाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसी स्थिति बनते दिखाई न​हीं दे रही है। सहकारिता मंत्री के बयान से ये बात स्पष्ट है कि सरकार फिलहाल धान खरीदी की तारीख बढ़ाने पर कोई विचार नहीं कर रही है। हो सकता है 31 जनवरी को धान खरीदी का आंकलन करने के बाद तारीख आगे बढ़ाने पर सरकार फैसला ले।

अवैध धान खपाने वालों पर हुई कार्रवाई

वहीं, धान खरीदी कम होने के सवाल पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जो वास्तविक धान है वही खरीदी हो रही है। पहले बॉर्डर वाले जिलों से अवैध धान की खरीदी होती थी, लेकिन हमारी सरकार लगातार बिचौलियों पर कार्रवाई कर रही है और अवैध धान को जब्त कर रही है। बता दें कि प्रदेश में धान खरीदी के दौरान हजारों क्विंटल अवैध धान जब्त किए गए हैं और बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की गई है।

105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

13 जनवरी 2026 को प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 17,77,419 किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को ₹23,448 करोड़ की रिकॉर्ड राशि का भुगतान किया गया है। यह अब तक के सभी वर्षों की तुलना में 13 जनवरी तक की सबसे अधिक खरीदी और सबसे अधिक भुगतान है।

What's your reaction?

Related Posts

Palash Smriti Wedding : क्या पलाश ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा? जानिए क्या है पूरी सच्चाई वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली : महिला टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर…

Viral Video : मंदिर में कपल की अश्लील हरकत, कुर्सी पर सेक्स करते हुए आए नजर, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

गुना : गुना से ताज़ा खबर है कि बीसभुजा माता मंदिर में एक कपल द्वारा की गई अश्लील…

1 of 17