Korba

Korba Breaking : गणतंत्र दिवस पर नगर सेना के जवान ने कलेक्ट्रेट परिसर में खाया जहर, मचा हड़कंप

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नगर सेना के जवान संतोष पटेल ने आत्महत्या की कोशिश की। जवान ने परिसर में ही जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आए, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। जवान के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें आत्मघाती कदम के कारणों का जिक्र है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत की थी। जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इस कार्रवाई से आहत होकर जवान संतोष पटेल ने सोमवार को यह आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद हैं। आत्महत्या का प्रयास करने वाले जवान संतोष पटेल के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : फिल्मी अंदाज में चोरी की कोशिश, शरीर पर 49 किलो कॉपर वायर लपेटकर निकल रहे थे दो युवक गेट पर पकड़े गए

कोरबा : बालको प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने का अनोखा तरीका अपनाने वाले दो युवकों…

1 of 37