देश - विदेश

Petrol Diesel Price : डीजल 5 और पेट्रोल 4 रुपए सस्ता, वाहन मालिकों के आ गए अच्छे दिन, जानिए अब कितना देना होगा एक लीटर का

बिजनेस : पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत का इंतजार कर रही आम जनता को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने नए साल के अवसर पर पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ केरोसिन की कीमतों में भी कटौती करने का फैसला लिया है। नए साल पर सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। सरकार के इस फैसले से न सिर्फ जनता को सस्ता ईंधन मिलेगा बल्कि दैनिक उपभोग की चीजों की सस्ती होने की उम्मीद भी बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं कि आज क्या है पेट्रोल-डीजल का नया रेट?

4 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल की कीमत में 4 रुपए और डीजल के रेट में 5 रुपए तक की कटौती करने का फैसला लिया है। ईंधन के रेट में कटौती किए जाने के बाद यहां पेट्रोल 159 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि 5 रुपए कटौती के बाद डीजल 137 रुपए लीटर पर मिलने लगा है। बता दें कि ईंधन के नए रेट 1 जनवरी 2026 से लागू कर दिए गए हैं।

डीजल के रेट में भी 5 रुपए कटौती

ज्ञात हो कि नेपाल में पेट्रोल-डीजल की बिक्री को तीन कैटेगरी में बांटा गया है, जिसमें पहाड़ी और मैदान इलाके में अलग-अलग रेट तय किए जाते हैं। पहली कैटेगरी में चारली, बिराटनगर, जनकपुर, अमलेखगंज, भलबारी, नेपालगंज, धनगढ़ी और बीरगंज शामिल हैं। दूसरी कैटेगरी में सुर्खेत और दांग और तीसरी कैटेगरी में काठमांडू, पोखरा और दीपायल शामिल हैं।

भारत के प्रमुख शहरों में आज का रेट

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)बदलाव
नई दिल्ली₹94.72₹87.62स्थिर
मुंबई₹103.54₹90.03स्थिर
कोलकाता₹105.41₹92.02स्थिर
चेन्नई₹100.93₹92.48मामूली बढ़त
रायपुर₹100.39₹93.44स्थिर
लखनऊ₹94.65₹87.80स्थिर

पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव का कारण

घरेलू बाजार में ईंधन के भाव का सीधा असर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करता है। कल (15 जनवरी 2026) कीमतों में 4% से अधिक की बड़ी गिरावट के बाद आज, 16 जनवरी 2026 को बाजार कुछ हद तक स्थिर नजर आ रहा है। फिलहाल मौजूदा कीमत $63.63-$63.76 प्रति बैरल चल रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

Breaking : वायुसेना का विमान क्रैश, 110 सैनिक थे सवार, रेस्क्यू आपरेशन में 57 को जिंदा निकाला, टेकऑफ के दौरान हुआ हादसा

कोलंबिया : कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को वायुसेना का विमान…

Mobile Banned : स्कूलों में मोबाइल फ़ोन पूरी तरह बैन …. अगले साल मार्च से लागू होगा नियम, देश की संसद ने पास किया कानून

सियोल : दक्षिण कोरिया ने देशभर के स्कूलों में मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल उपकरणों…

1 of 6