कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने सब इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए थे। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध किया, वहीं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि कटघोरा थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर एस.के. कोसरिया ने उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया और छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत सामने आते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। वही इस पूरे मामले पर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सब इंस्पेक्टर एसके कोसरिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR
Related Posts
Korba : दादी से बहस सुन भड़का भतीजा, चाचा पर फरसी से हमला कर उतारा मौत के घाट
कोरबा : कोरबी चौकी क्षेत्र के पनगांव ग्राम में पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे ने…
Korba : अस्पताल से अचानक लापता हुई नवप्रसूता, 150 मीटर दूर झाड़ियों में फंदे पर मिला शव; 6 दिन पहले दिया था बच्चे को जन्म
कोरबा : कटघोरा क्षेत्र में एक निजी अस्पताल से अचानक लापता हुई नवप्रसूता का शव…
Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…
CG News : तालाब में एक युवक का शव तैरता इलाके में सनसनी फैल गई
कोरबा : छत्तीसगढ़ के दो जिलों में आज सुबह दो लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई…
Korba : पेट्रोल पंप की पानी टंकी में मिला कर्मचारी का शव, इलाके में मचा हड़कंप
कोरबा : शहर के मुड़ापार क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक…
Korba : छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद छात्रावास अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित
कोरबा : पोड़ी उपरोड़ा स्थित 100 सीटर कन्या छात्रावास में छात्राओं के प्रति…
Korba : बालको की जर्जर सड़कों पर बिखरती जिंदगी, जब रक्षक ही मौन हों तो न्याय किससे मांगें ? दो घरों के बुझ गए चिराग
वेदांता की ऊंची चिमनियों से निकलता धुआं या कोरबा की बेबस जनता का दम? मुनाफे के…
Korba : सुसाइड नोट और वीडियो से खुला प्रताड़ना का मामला, बहू समेत तीन गिरफ्तार
कोरबा : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 27 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या करने…
Korba : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोपालपुर में प्राथमिक शिक्षक भर्ती, 11 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू
कोरबा : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 गोपालपुर, कोरबा में प्राथमिक…
Korba : मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोरी, 3 मोबाइल और 7 हजार रुपये ले गया था चोर; विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध
कोरबा : जिले के दर्री थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने के…











































