Bilashpur

CG Breaking : पुलिस महकमे में हड़कंप, स्पा संचालक ने ASP पर लगाए उगाही के गंभीर आरोप

बिलासपुर : बिलासपुर न्यायधानी में पुलिसिंग की छवि पर सवाल उठाते हुए एक स्पा सेंटर संचालक ने तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल और वर्तमान सिविल लाइन थाना प्रभारी के खिलाफ सनसनीखेज मोर्चा खोल दिया है। स्पा संचालक लोकेश सेन और उनके भाई अमन सेन ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) को सौंपी गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि उनसे नियमित तौर पर अवैध वसूली की जा रही थी,

और उगाही की रकम देना बंद करने के बाद उनके व्यवसाय को जानबूझकर निशाना बनाया गया। अमन सेन का दावा है कि शहर में स्पा सेंटर संचालित करने के एवज में तत्कालीन एएसपी को हर महीने 30 हजार रुपये देने पड़ते थे, लेकिन दिसंबर 2025 में पैसे देना बंद करते ही उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गईं और अंततः 6 जनवरी 2026 को उनके केंद्र पर फर्जी और दबावपूर्ण छापेमारी की कार्रवाई की गई।

इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तत्कालीन एएसपी और स्पा संचालक के बीच कथित तौर पर लेनदेन को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिसने अब विभाग के भीतर खलबली मचा दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

Cg Crime : पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत, साथी भी हमले का शिकार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले के कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर…

1 of 30