Durg

CG Road Accident : हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक का सिर कटकर धड़ से अलग

दुर्ग : हाईवा की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चुरी में भेज दिया है। फरार हाईवा चालक की तलाश में टीम लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक भिलाई तीन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से पल्सर में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बोरसी हनोदा निवासी देवराज यादव (27 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल सीजी 07 सी वी 6915 पर अपने रिश्तेदार को बैठाकर अपने ससुराल ग्राम पचपेड़ी गया हुआ था। शाम को वह वहां से अपने रिश्तेदार को गाड़ी में बैठा कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पाटन की ओर से आ रही हाईवा ने उन्हें टक्कर मार दी। मोटर साइकिल की रफ्तार तेज थी,

स्लिप होने के कारण दोनों बाइक से गिरे और हाईवा की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रिश्तेदार का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया है। पल्सर बाइक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। फरार हाईवा चालक की तलाश में टीम लगा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Chhattisgarh Liquor Scam : ED ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की करोड़ों की संपत्ति कब्जे में लिया किया गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG Crime : घर के बाथरूम में जली हालत में मिली शिक्षिका की लाश, ट्यूशन पढ़ने आये छात्रों ने देखा तो मचा हड़कंप

दुर्ग : भिलाई के सेक्टर-8 स्थित एक मकान में महिला शिक्षिका की अधजली लाश मिलने के…

CG News : चौथी बार दुल्हा बनकर शिक्षिका से लूट लिये 32 लाख, वेबसाइट पर हुई मुलाकात, बिजनेसमैन निकला नंबर वन ठग

दुर्ग/भिलाई : मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 25