Rajasthan

Crime News : दो नाबालिग बेटियों से बलात्कार कर रहा था पिता, 12 साल से कर रहा हैवानियत, ईमेल देखते ही पुलिस के उड़े होश

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में एक पिता द्वारा अपनी दो नाबालिक पुत्रियों के साथ 12 वर्ष से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुत्री के द्वारा ईमेल के जरिए इस मामले को दर्ज कराया गया है। जिसके बाद जोधपुर के नागोरी गेट थाना क्षेत्र की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थान पर आरोपी पिता को पकड़ने के लिए दबिश दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं। आरोपी पिता मौके से फरार है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

दो पुत्रियों के साथ 12 वर्षों से अधिक समय से बलात्कार

जोधपुर के नागोरी गेट थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस थाना में जारीये ईमेल पिता के द्वारा अपनी दो पुत्रियों के साथ 12 वर्षों से अधिक समय से बलात्कार किए जाने की शिकायत मिली थी। जिसकी पड़ताल करने के बाद इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। दोनों पुत्रियां नाबालिग हैं । नागोरी गेट पुलिस थाने में पोक्सो का मामला दर्ज किया गया है।

पति-पत्नी के बीच में अनबन होने की बात

प्रारंभिक पड़ताल में पति-पत्नी के बीच में अनबन होने की बात भी सामने आई है। इधर आरोपी के पिता ने भी अपने पुत्र के खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर रखी है। पुलिस का कॉल डिटेल के आधार पर हवशी पिता की तलाश में जुटी है। इसके लिए पुलिस ने स्पेशल टीम अलग-अलग क्षेत्र में भेजी है।

फिरोजाबाद में भी पिता ने किया बेटी से बलात्कार

इधर उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला खबर सामने आई है। जहां एक पिता ने गोद ली हुई आठ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष लाइनपार रमित कुमार आर्य के मुताबिक, थाना लाइनपार में रहने वाली एक महिला ने रविवार को अपने ही पति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

महिला का आरोप था कि उसे कोई बेटी नहीं थी, इसलिए वह आठ साल पहले अपने भाई की बेटी को गोद लिया था। महिला ने बताया कि आठ दिन पहले जब वह घर पर नहीं थी तो उसके पति ने गोद ली गयी आठ साल की बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, फिर मौका देखकर वहां से फरार हो गया। डरी-सहमी मासूम ने मुझे पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायात की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू की।

What's your reaction?

Related Posts

Live Suicide Video : सुसाइड से पहले मां को किया वीडियो कॉल, फिर आंखों के सामने ही फंदे पर लटका, इस वजह से मौत को लगाया गले

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में बलदेव नगर निवासी मुजाहिद ने शुक्रवार मुंबई में…

Swasth Vibhag : शिक्षकों के बाद अब डॉक्टर्स भगाएंगे आवारा कुत्ते स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश, बना चर्चा का विषय

जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजकीय जवाहिर…

बस अग्निकांड …. प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख सीएम ने किया अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण, 20 की मौत 16 घायल…

जयपुर : जैसलमेर के थईयात गांव के पास मंगलवार को जोधपुर जा रही एक निजी बस में आग…

Social Media Viral Video : भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, राजधानी में भी चर्चा जोरों पर

उदयपुर : जिले की दिग्गज महिला नेत्री ने एक वकील पर अश्लील वीडियो वायरल करने की…

1 of 3