Durg

CG Ration Card News : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड से 16 हजार नाम कटे, जानिए नाम कटने की असली वजह

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में राशन कार्डों की जांच के बाद करीब 16 हजार सदस्यों के नाम राशन कार्ड सूची से हटाए गए हैं। एक लाख से अधिक राशन कार्डों में खामियों की शिकायत मिलने के बाद राज्य सरकार के निर्देश पर खाद्य विभाग ने सत्यापन अभियान चलाया था। नाम कटने के बाद इन दिनों खाद्य विभाग के कार्यालयों में हितग्राही अपने नाम दोबारा जुड़वाने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, जिन्हें पिछले माह राशन नहीं मिल पाया।

लोगों का कहना है कि परिवार के किसी एक सदस्य की भी आधार और ई-केवाईसी अपडेट न होने पर पूरे परिवार का राशन बंद कर दिया गया है। खाद्य विभाग के अनुसार नाम हटने के पीछे कई कारण सामने आए हैं। इनमें ई-केवाईसी अपडेट न होना, परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु, पलायन कर अन्य शहरों में बस जाना, अथवा पात्रता की शर्तें पूरी न होना प्रमुख हैं। इस संबंध में जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी अनुराग भदौरिया ने स्पष्ट किया कि सत्यापन के दौरान कोई भी फर्जी राशन कार्ड नहीं पाया गया है।

नाम उन्हीं के काटे गए हैं जो योजना की पात्रता में नहीं आते। उन्होंने बताया कि जिनकी वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक है या जिनका जीएसटी टर्नओवर 25 लाख रुपये से ऊपर है, वे भी अपात्र की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी हितग्राही को लगता है कि वह पात्र है, तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-केवाईसी अपडेट कराकर फिर से खाद्यान्न योजना का लाभ ले सकता है। फिलहाल विभाग पात्र हितग्राहियों को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगाया आरोप

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से नवविवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का…

CG News : स्कूल के समय में हुआ बदलाव, भीषण ठंड को देखते हुए जारी हुआ आदेश, जानिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 4 डिग्री…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG : बाल संप्रेक्षण गृह में अपचारी बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में अधिकारी गिरफ्तार

दुर्ग : राज्य की इंडस्ट्रियल सिटी कहे जाने वाले दुर्ग भिलाई में क्राइम का ग्राफ…

CG News : छत्तीसगढ़ में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि, तड़प – तड़पकर 300 से अधिक सूअरों की मौत, मांस नहीं खाने की सलाह

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में जानलेवा अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) की पुष्टि हुई है। दुर्ग…

1 of 22