Raipur

CG : छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए दिल्ली में इंटरव्यू प्रदेश के कई नेताओं को आलाकमान का बुलावा

रायपुर : लंबे वक्त से निष्क्रिय पड़े छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुषांगिक संगठन महिला कांग्रेस को फिर से सक्रिय करने की कवायद आलाकमान ने शुरू कर दी है। AICC जल्द ही छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।

अलका लाम्बा लेंगी साक्षात्कार

जानकारी के मुताबिक, नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए आज नई दिल्ली में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस इंटरव्यू में खुद भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा मौजूद रहेंगी।

इन नेताओं को दिल्ली बुलावा

साक्षात्कार के लिए दिल्ली आलाकमान ने कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक चन्नी साहू सहित कुल पांच नेताओं को दिल्ली बुलाया है। बता दें कि संगीता सिन्हा को भूपेश खेमे, जबकि चन्नी साहू को टी.एस. सिंहदेव खेमे का समर्थन हासिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, दोनों में से किसी एक खेमे से नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन लगभग तय माना जा रहा है। चयन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा सहित राष्ट्रीय नेताओं के पैनल को सौंपी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

CG Crime : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर – संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास…

छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, घोषित किया ड्राई डे

रायपुरः छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया…

1 of 52