भोपाल : महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) मध्यप्रदेश शासन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर/सहायिका के कुल 19,503 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जून 2025 से शुरू होकर 4 जुलाई 2025 तक किए जा सकते हैं। अगली तारीखों जैसे सुधार, प्रवेश पत्र, परीक्षा और परिणाम की जानकारी जल्द ही विभाग की वेबसाइट पर दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है। वहीं, हेल्पर/सहायिका पद के लिए 5वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है। आयु सीमा 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जिसे उम्मीदवार क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से जमा कर सकते हैं। शुल्क जमा की अंतिम तिथि भी 4 जुलाई 2025 है। आवेदन के बाद सुधार की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसकी समयसीमा विभाग द्वारा दी जाएगी।
वेतन और भत्ते
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 11,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा, जबकि हेल्पर/सहायिका को 7,000 रुपये प्रति माह मिलेगा। साथ ही संबंधित सरकारी मानदंडों के अनुसार अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
चयन तीन चरणों में किया जाएगा-
- मेरिट आधारित प्रारंभिक चयन
- दस्तावेज सत्यापन
- अंतिम चयन सूची।
उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर सूचीबद्ध किया जाएगा, फिर सत्यापन के बाद अंतिम नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले WCD MP की आधिकारिक वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर जाएं।
- भर्ती अधिसूचना PDF में सभी विवरण पढ़ें।
- ‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका भर्ती-2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के रिफंड/अपडेशन के लिए आवेदन की प्रति डाउनलोड करें।






















