Bilashpur

CG : सर्विसिंग में देरी पर मैकेनिक से बेरहमी से मारपीट, आरक्षक लाइन अटैच, मुख्य आरोपी फरार, CCTV फुटेज आया सामने

बिलासपुर : न्यायधानी मे पुलिसकर्मी की दबंगई का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी की शिकायत पर अब एसपी ने आरोपी आरक्षक को लाइन अटैच कर दिय है। बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में डायल 112 की गाड़ी की सर्विसिंग में हुई देरी को लेकर एक युवक ने सर्विसिंग सेंटर में काम कर रहे कर्मचारी की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी गयी।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। आरक्षक रवि श्रीवास डायल 112 की सरकारी वाहन को सर्विसिंग कराने तखतपुर स्थित नमन देवांगन के सर्विसिंग सेंटर पहुंचा था। आरक्षक के साथ उसका मित्र राजेश यादव भी मौजूद था। डायल 112 के ड्राइवर ने सर्विसिंग सेंटर संचालक से गाड़ी को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की। इस पर संचालक ने बताया कि पहले से एक अन्य वाहन की सर्विसिंग चल रही है, इसलिए डायल 112 की गाड़ी में कुछ समय लगेगा। इतनी सी बात पर आरक्षक के साथ आए युवक राजेश यादव ने आपा खो दिया।

आरोप है कि राजेश यादव ने सर्विसिंग में लगे कर्मचारी पर बेल्ट से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान सर्विसिंग सेंटर में मौजूद अन्य कर्मचारी और लोग बीच-बचाव की कोशिश करते नजर आए, लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करता रहा। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सर्विसिंग कर रहे कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया और पीड़ित पक्ष ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच के बाद डायल 112 में पदस्थ आरक्षक रवि श्रीवास को लाइन अटैच कर दिया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मारपीट सीधे तौर पर आरक्षक ने नहीं की, बल्कि उसके साथ आए दोस्त ने की है, फिर भी विभागीय मर्यादा और लापरवाही को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। वहीं, मुख्य आरोपी राजेश यादव घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। घायल कर्मचारी का इलाज कराया गया है और उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

CG Viral Video : नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी, हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव गांधी चौक…

CG Railway : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रेलवे ने इन ट्रेनों को किया अचानक किया रद्द, जानिए क्या है वजह?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दक्षिण…

1 of 36