Durg

CG Road Accident : रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप ने सूमो को मारी जोरदार टक्कर, दुर्घटना में चालक की मौत

दुर्ग : दुर्ग में तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने सामने से आ रहे सूमो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सूमो के चालक की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक अन्य को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि पिकअप का चालक रॉन्ग साइड पर गाड़ी चला रहा था, जिससे ये भीषण दुर्घटना हुई।

पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दुर्ग-पथरिया अहिवारा मार्ग पर ये हादसा घटित हुआ। पुलिस ने बताया कि अमन कुमार बंधे अपने साडू भाई की सूमो लेकर अपने गृह ग्राम गिरहोला से ससुराल नंदिनी खुंदनी जा रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे के लगभग अहिवारा-पथरिया मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सूमो को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमन कुमार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं टक्कर के बाद पिकअप सड़क से नीचे उतर गया। बताया जा रहा है कि पिकअप का चालक राॅन्ग साइड से सड़क पर आ रहा था, जिसके कारण ये दुर्घटना घटित हुआ। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। मृतक के पिता बृजभूषण लाल की रिपोर्ट पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

1 of 23