ग्वालियर : ग्वालियर में स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने होटल के बाहर से होटल रिसेप्शनिस्ट युवक का अपहरण कर लिया। फिर चलती कार में उसके साथ जमकर मारपीट की। अपहरण की वारदात का सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बदमाशों ने पूरे शहर में घूमने के बाद उसे गोविंदपुरी रोड पर छोड़ दिया। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार स्थित होटल बागबान की है। बताया जा रहा है कि युवक के एक रिश्तेदार युवक से अपहरण कर्ताओं से पुरानी रंजिश चल रही है। वही पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
दअरसल, ग्वालियर देहात गिजौर्रा स्थित ग्राम सेमरा का रहने वाला श्यामू राणा शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार स्थित होटल बागबान में रिसेप्शनिस्ट का काम करता है। 12-13 मार्च की दरमियानी रात 2 बजे वह होटल के गेट पर खड़ा हुआ था। तभी काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी में सवार आकाश राणा, हिमांशू राणा, कुनाल राणा और एक अन्य बदमाश युवक उसके पास पहुँचे। जहां गाड़ी से उतरकर उसे पकड़ा और फिर जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। फिर पूरे शहर में घूमते हुए उसकी गाड़ी के अंदर जमकर लात घुसो से उसकी मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी उसके साडू उप्पे राणा के बारे में पूछ रहे थे।
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
श्यामू के रिश्तेदार उप्पे राणा से इन लोगो का पुराना विवाद चल रहा है। इस दौरान श्यामू ने उन्हें बताया कि उसकी उप्पे राणा से बातचीत नहीं होती है जिसके बाद आरोपी उसे गोविंदपुरी रोड पर गाड़ी से उतार दिया और फरार हो गए। मारपीट से श्यामू की नाक, दाहिनी आँख के पास मूँदी चोटें आई और डर के कारण वह रिपोर्ट करने नहीं गया। लेकिन वह कल शनिवार की रात थाने पहुंचा और अपने साथ हुई घटना की शिकायत की। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो उसमें अपहरण करते आरोपी कैद हो गए। इसके बाद पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।






















