Uttar Pradesh

‘मेरे पति के साथ…’, प्रेमिका संग इस हाल में रंगे हाथों पकड़ा गया शादीशुदा युवक, फिर जो हुआ देखकर दंग रह गए लोग, देखे वायरल वीडियो

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पति की गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग करना भारी पड़ गया। सिविल लाइन रोड स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल में उस वक्त हंगामा मच गया जब शादीशुदा युवक को उसकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

गर्लफ्रेंड संग मॉल पहुंचा शादीशुदा युवक

बताया जा रहा है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने मॉल पहुंचा था। इसी दौरान अचानक उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई। पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही पत्नी भड़क गई। पहले दोनों महिलाओं के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि शॉपिंग मॉल कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान युवक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया, जबकि दोनों महिलाओं के बीच काफी देर तक मारपीट चलती रही। मॉल में मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

पीछे-पीछे पहुंच गई पत्नी, फिर..

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारपीट के दौरान एक महिला के हाथ पर चोट के निशान भी नजर आए। बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान दूसरी महिला ने उसके हाथ पर दांत से काट लिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मॉल में मौजूद लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को अलग कराया गया। घटना की सूचना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता लेकिन घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं जरूर हो रही हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Social Media : सोशल मीडिया का प्यार पड़ा भारी, पति-बच्चे को छोड़ जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से सोशल मीडिया प्रेम का एक चौंकाने वाला मामला…

IPS Transfer : एक दर्जन SP समेत 24 IPS का रातों-रात ट्रांसफर खुद अफसरों को नहीं लगी भनक और निकल गई लिस्ट देखे पूरी लिस्ट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल सामने आया है। राजधानी लखनऊ से…

1 of 15