रायपुर : जून का महीना लगभग खत्म होने को है। लेकिन इसके बाद भी कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग अब झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। लेकिन अब भी कई राज्यों में मानसून की एंट्री नहीं हुई है। जिसकी वजह से कई हिस्सों में लोग गर्मी की चपेट में है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां 23 जून के आसपास मानसून कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। लेकिन इससे पहले मौसम विभाग न हल्की बारिश की संभावना जातई है।
हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और मौसम में बदलाव के स्पष्ट संकेत देखने को मिल सकते हैं।
40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान लोगों को सतर्क रहना जरूरी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए फिलहाल परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 23 जून के आसपास मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में पहुंच सकता है। मानसून की सक्रियता बढ़ने से बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।





















